फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा: कार खंभे से टकराकर छप्पड़ में गिरी, दो युवकों की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2026 01:41 PM

सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर पड़ते गांव अत्तेवाली के पास हुए दर्दनाक हादसे में 2 युवकों माधव

फतेहगढ़ साहिब (सुरेश): सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर पड़ते गांव अत्तेवाली के पास हुए दर्दनाक हादसे में 2 युवकों माधव कुमार और हरीश कुमार की मौत हो गई। फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि ये युवक अपने दोस्त की बहन के घर बेटा होने की खुशी में पार्टी करके उसे वापस छोड़ने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि चार दोस्त 2 अलग-अलग कारों में सवार थे। जब वे गांव अत्तेवाली के पास पहुंचे तो कार का टायर फट गया, जिससे कार बेकाबू हो गई। बेकाबू कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई और फिर साथ ही स्थित पानी के छप्पड़ में जा गिरी। उन्होंने बताया कि जब इसकी सूचना पुलिस पुलिस को मिली तो पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि देर रात जब उक्त कार को छप्पड़ में से निकालकर कार सवार युवकों को बाहर निकाला गया, तो उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!