Breaking : पंजाब में एक और नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Edited By Urmila,Updated: 04 Aug, 2025 11:43 AM

aap leader resigned

पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। इस पॉलिसी को लेकर पंजाब में माहौल गरमाता जा रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है। इस पॉलिसी को लेकर पंजाब में माहौल गरमाता जा रहा है। किसानों की ओर से ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जा रहा है। एक तरफ लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर किसानों ने विरोध तेज कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर मोगा से आप नेता हरमनजीत सिंह बराड़ दीदारे वाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर विरोध जताया है जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि वह इस पॉलिसी का विरोध करते हैं। वह किसानों के साथ खड़े हैं क्योंकि वह भी एक किसान है। इस दौरान उन्होंने सरकार से इस पॉलिसी पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

land pooling policy

वहीं आपके बता दें कि पंजाब में सी.एम. मान ने लैंड पूलिंग पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। फिलहाल उन्होंने यह भी साथ कहा है कि इस पॉलिसी पर आम लोगों व किसानों की राय ली जाएगी उसके बाद ही पॉलिसी पर विचार किया जाएगा।

harman brar gopi rauke

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!