Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2022 08:32 PM

'आप' के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फैंस की।
चंडीगढ़ : 'आप' के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फैंस की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने वादा किया है कि प्रदेश की जनता को स्वच्छ और कुशल प्रशासन मुहैया कराया जाएगा। संवैधानिक मूल्यों के साथ कोई चूक और छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब सर्विस नियम के मुताबिक पंजाब का मुलाजिम दूसरे देश का नागरिकता नहीं ले सकता है। अगर इसके तहत वह दोषी पाया जाता है तो उस पर एक्शन लिया जाता है। इसी प्रवृत्ति को आगे बढ़ाते हुए खाद्य, सिविल सप्लाई तथा खप्तकार मामले विभाग द्वारा आज डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला को अपने फर्ज की अवहेलना और आवश्यक तथ्यों को छिपाने के लिए बर्खास्त कर दिया है।
मंत्री लाल चंद कटारुचक ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि उक्त अधिकारी ने पंजाब सिविल सेवा नियम 1970 का घोर उल्लंघन करते हुए सरकार से यह तथ्य छिपाया कि साल 2006 से कनाडा का पी.आर. हासिल की हुई है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त अधिकारी को वर्ष 2017 में चार्जशीट किया गया था और आरोप 29 जनवरी 2019 को साबित हुए थे। कटारुचक ने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और विभाग के एक अधिकारी ने की थी। उक्त अधिकारी को आरोपों की प्रति उपलब्ध कराई गई और उसे व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया, लेकिन यह अधिकारी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ, जिसे देखते हुए आज अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here