Edited By VANSH Sharma,Updated: 17 Dec, 2025 11:31 PM

जालंधर से इस समय एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है।
जालंधर: जालंधर से इस समय एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालंधर नेशनल हाईवे पर स्थित हवेली के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, वाहन चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिस कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here