Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2025 11:15 PM

आज शाम 7:45 बजे के लगभग तेज चली आंधी के चलते जहां कई क्षेत्रों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
लुधियाना (स्याल) : आज शाम 7:45 बजे के लगभग तेज चली आंधी के चलते जहां कई क्षेत्रों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं शहर के भीतरी इलाके बाग वाली गली में पांच मंजिला कमर्शियल इमारत पर स्थापित की एलिवेशन कई हिस्सों में टूट सड़क के बीच गिर गई, जिसके चलते बाजार से गुजरने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
वहीं ग्यासपुर इलाके में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर सीमेंट की चादर उड़ कर गिर गई। जिस वजह से व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति की पहचान रामपाल सिंह(45) वासी ईस्टमैन चौक के रूप में हुई है । घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के मुताबिक उसके दांत और जबड़ा टूट गया है। इसके साथ ही नाक पर ही गंभीर चोट आई है।