Thar बनाने वाली कंपनी के मालिक का पंजाब में ढह गया 3 मंजिला मकान

Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2025 03:27 PM

industrialist anand mahindra ancestral house collapses

पंजाब इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। राज्य की नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। राज्य की नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा का पुश्तैनी मकान अचानक ढह गया।

anand mahindra

यह तीन मंजिला इमारत लुधियाना के मोहल्ला नौघरा में स्थित थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मकान काफी पुराना था और लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था। लगातार हो रही बारिश के चलते यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मकान पुरानी ईंटों से बना था और वर्षों से इसमें कोई नहीं रह रहा था। महिंद्रा कंपनी के अधिकारी समय-समय पर इसकी देखरेख के लिए आते थे। सौभाग्य से हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई।

लुधियाना समेत पंजाब के अन्य जिलों में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव, सड़कें जाम और मकानों को नुकसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है, लेकिन मौसम की बेरुखी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!