भयानक सड़क हादसे में एक किसान नेता की मौत, 2 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Oct, 2021 02:05 PM

a farmer leader died in a terrible road accident 2 injured

धरने से आ रहे कीर्ति किसान यूनियन के एक नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे दौरान 2 अन्य भी घायल हो गए।

चेतनपुरा/राजसांसी (निर्वेल): धरने से आ रहे कीर्ति किसान यूनियन के एक नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे दौरान 2 अन्य भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काबल सिंह (60) निवासी लश्करी नंगल व किसान नेता हीरा सिंह दोधी जोकि अमृतसर में चल रहे धरने से वापस आर हे थे। वह मच्छी तलाब नजदीक (राजासांसी) उनके मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में काबल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में हीरा सिंह दोधी तथा स्कूटरी पर आ रहे नसीब चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। ऊधर थाना राजासांसी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!