नेशनल हाईवे पर चलती कार को लगी भयानक आग, परिवार ने ऐसे बचाई जान

Edited By Urmila,Updated: 01 Dec, 2025 10:54 AM

a car caught fire on the national highway in phagwara

फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर 1 पर स्थानीय बस स्टैंड के करीब मेन पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती इंडिगो कार में देखते ही देखते भयानक आग लग गई।

फगवाड़ा (जलोटा) : फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर 1 पर स्थानीय बस स्टैंड के करीब मेन पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती इंडिगो कार में देखते ही देखते भयानक आग लग गई। गनीमत यह रही हैं कि जैसे ही कार में आग लगी इसमें सवार एक ही परिवार के 4 परिजन जिनमें पति,पत्नी और इनके दो बच्चे शामिल है कार से बाहर भाग निकले।

national highway incident

इसके पश्चात आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और कार धू-धू कर बीच सड़क मेन हाइवे नंबर 1 पर जलने लगी। इसकी सूचना लोगों द्वारा फगवाड़ा दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची फगवाड़ा फायर ब्रिगेड़ की टीम ने आग की लपटों से घिरी कार पर निरंतर लंबे समय तक पानी का छिड़काव कर आग को काबू किया।

car fire

घटे अग्निकांड के दौरान फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर 1 पर खासे समय तक सामान्य ट्रैफिक बाधित रहा है। इसी मध्य पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए कार के मालिक बलजीत सिंह ने बताया कि खन्ना के रहने वाले हैं।  जब वह परिवार सहित अपनी इंडिगो कार में बैठ कर फगवाड़ा से गुजर रहे थे तो अचानक कार के अंदर कुछ जलने की बदबू आने लगी।

इस पर उन्होनें फगवाड़ा बस स्टैंड के पास बने मेन हाइवे के पुल पर कार को बीच रास्ते ही रोक दिया। इसके बाद कार में भयानक आग लग गई और उन्होनें,उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने कार से बाहर निकल भागते हुए अपनी जान बचाई हैं। यह पूछने पर कि इंडिगो कार को आग क्यों लगी हैं? उन्होनें कहा कि उनको नहीं पता यह सब कैसे हुआ हैं लेकिन वह और उनका परिवार आज ईश्वर की अपार कृपा से कार में जिंदा जलने से बाल-बाल बच गया हैं। मामले की जानकारी फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटे अग्निकांड के कारणों की जांच कर रही है। मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!