विदेश में युवक के साथ घटा बड़ा हादसा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kamini,Updated: 22 Aug, 2024 03:30 PM

a big accident happened with a young man abroad

विदेश में पंजाब के एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत होने की सूचना है।

गुरदासपुर : विदेश में पंजाब के एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत होने की सूचना है। गांव चैनेवाल निवासी मेजर मसीह (35) की सऊदी अरब में मौत हो गई। जानकारी मुतबक मेजर मसीह पिछले 7 साल से सऊदी अरब में काम कर रहा था और वहां ट्राला ड्राइवर था। पिछले दिनों मेजर की ट्राला चलाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक मेजर अपने परिवार में अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी को छोड़ गया हैं और मृतक का छोटा भाई भी सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता है और वह लगभग 5 महीने पहले विदेश चला गया था। परिजन शव को भारत भेजने की अपील कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!