Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2025 01:33 PM

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चंडीगढ़: 14 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ हैं। पिंजौर थाना प्रभारी बच्चू सिंह के अनुसार पिंजौर की 14 साल की नाबालिग, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, के साथ उसके मामा ने 9 माह पूर्व दो बार रेप किया। वारदात के बाद आरोपी मामा उत्तर प्रदेश वापस चला गया।
सोमवार को नाबालिग के पेट में दर्द हुआ तो परिजन पिंजौर अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने जांच की और गर्भवती होने का पता चलने के बाद नाबालिग को पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित अस्पताल भेज दिया। नाबालिगा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।