तालाब में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, शोक में डूबा पूरा गांव

Edited By Tania pathak,Updated: 31 May, 2020 12:35 PM

9 year old innocent died due to drowning in pond

गाँव के गुरुद्वारा साहिब से अनाऊसमैंट करवाई। लोगों ने बहुत मुश्किल के साथ तालाब में से बाहर निकाला। उसे सिविल अस्पताल मोगा लेकर आए तो डाक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया...

मोगा (आज़ाद): मोगा से थोड़ी दूर गाँव चंद नया में तालाब में डूबने से दो बहनों के इकलौते भाई नौ वर्षीय मासूम सोमत सिंह की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर गाँव में शोक छा गया और इस की जानकारी गाँव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बाघापुराना पुलिस को दी, जिस पर सहायक थानेदार सुखमन्दर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुँचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। इस बारे में मृतक के पिता जसपाल सिंह ने पुलिस को जानकारी देते कहा कि वह मजदूरी का काम करता है और उसका पुत्र सोमत सिंह आज करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ तालाब में स्नान के लिए गया था, छोटा होने के कारण जब वह तालाब में गया तो बाहर नहीं निकल सका और डूब गया, जिस पर वहां मौजूद बच्चों ने साथ खेत में काम करते चमकौर सिंह को जाकर बताया तो वह भी मौके पर आ गया और गाँव के गुरुद्वारा साहिब से अनाऊसमैंट करवाई। लोगों ने बहुत मुश्किल के साथ तालाब में से बाहर निकाला। उसे सिविल अस्पताल मोगा लेकर आए तो डाक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उक्त मामलो में मृतक के पिता जसपाल सिंह के बयानों पर धारा 174 दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!