गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर 8 सिख कैदी होंगे रिहा

Edited By Vaneet,Updated: 28 Sep, 2019 08:11 PM

8 sikh prisoners will be released on the 550th prakash parv of guru nanak dev ji

केंद्र सरकार गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे आठ सिख कैदियों को रिहा करेगी। ....

नई दिल्ली/चंडीगढ़: केंद्र सरकार गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे आठ सिख कैदियों को रिहा करेगी। गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इसके अतिरिक्त एक मामले में एक सिख कैदी की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला गया है जबकि आजीवन कारावास की सजा काट रहे आठ सिख कैदियों को समय से पहले रिहा करने का निर्णय लिया गया है। 

मंत्रालय ने बताया कि इन कैदियों को पंजाब में आतंकवाद के दौर में विभिन्न अपराधों में सजा दी गई थी। केंद्र तथा राज्य सरकार ने मिलकर इन कैदियों की रिहाई का फैसला लिया है। विभिन्न सिख संगठनों द्वारा इन कैदियों की रिहाई की लम्बे समय से की जा रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!