जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2020 09:08 AM

7 died due to poisionur wine

थाना तरसिक्का के गांव मु‘छल में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलविंद्र सिंह (70), बलदेव सिंह, मंगल सिंह दिव्यांग, कुलदीप सिंह,

अमृतसर(संजीव): थाना तरसिक्का के गांव मु‘छल में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलविंद्र सिंह (70), बलदेव सिंह, मंगल सिंह दिव्यांग, कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह निवासी मु‘छल, कश्मीर सिंह व काला शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देहाती पुलिस मौके पर तो पहुंची, मगर जांच का हवाला देकर किसी के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया। जिला अमृतसर देहाती के एस.एस.पी. विक्रमजीत दुग्गल ने मामले की जांच रिपोर्ट बनाने के लिए स्पैशल इंवैस्टीगेशन टीम का गठन किया है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि जिससे शराब ली गई है, उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जाए।


बहुत से घरों में किया जाता है अवैध शराब का कारोबार : क्षेत्रवासी
गांववालों का आरोप है कि यहां बहुत से घरों में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है, जिसके बारे में पुलिस को पूरी जानकारी होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती। यही कारण है कि आज 5 घरों के लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जहरीली शराब पीने से मारे गए लोगों के परिजनों की मांग है कि आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!