Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2020 09:54 AM
सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने अमन नगर में जुआ खेल रहे फैक्ट्री मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 39,640 रुपए व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
जालंधर (वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने अमन नगर में जुआ खेल रहे फैक्ट्री मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 39,640 रुपए व ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमर नगर स्थित एक दुकान में छापामारी की गई थी। इस दौरान दुकान के अंदर जुआ खेल रहे संदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुभाष नगर, हरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया, करण सैनी पुत्र अश्वनी सैनी निवासी शिवनगर व नरेश कुमार पुत्र वज़ीर चंद निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता लगा कि संदीप अमन नगर में फैक्ट्री चलाता है जबकि हरप्रीत सिंह लोहे की ढलाई की फैक्ट्री का मालिक है। करन निजी बैंक के लोन विभाग में कार्यरत है और नरेश पूजा की सामग्री बेचने की दुकान चलाता है। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।