होशियारपुर में कोरोना का कहर जारी, टांडा में फिर 4 नए केस आए सामने

Edited By Vaneet,Updated: 30 May, 2020 06:10 PM

4 new corona cases came out in hoshiarpur

होशियारपुर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज फिर से टांडा के गांव नंगली जलालपु...

टांडा उड़मुड़(वरिन्दर पंडित,कुलदीश,मोमी,शर्मा): होशियारपुर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज फिर से टांडा के गांव नंगली जलालपुर में 4 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही होशियारपुर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 119 तक पहुंच गई है।

कोरोना का हॉटस्पॉट बने गांव नंगली (जलालपुर) में 4 और की रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद इलाके के लोगों में दहशत बढ़ गई है। इसके साथ ही गांव में मरीजों की संख्या 18 होने पर प्रशासन ने गांव के इलाके को कंटेनमैंट जोन में तबदील करने की कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान गांव में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए सेहत विभाग की अलग-अलग टीमों की तरफ से आज पूरा दिन सैंपलिंग की गई, जिसमें लगभग पूरा गांव ही कवर किया जाएगा। पहले पड़ाव में लगभग 59 टैस्ट किए गए।

बीते दिन जिला नोडल अफसर सैलेश कुमार की फेरी के बाद सेहत विभाग की टीमें पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रही थी और तैयार की इस सूची के आधार पर आज सुबह टैस्ट के लिए सैंपल लेने की मुहिम शुरू की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!