4.65 लाख की जाली करंसी बरामद, 1 गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 11 Jul, 2019 10:11 PM

4 65 lakh fake currency recovered 1 arrested

पुलिस ने एक आरोपी को 4 लाख 65 हजार रुपए की जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है। जसतिन्द्र सिंह डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस को गुप्त ...

फरीदकोट(राजन): पुलिस ने एक आरोपी को 4 लाख 65 हजार रुपए की जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है। जसतिन्द्र सिंह डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिशन देव निवासी संजय नगर फरीदकोट जाली करंसी तैयार करके मार्कीट में इस्तेमाल करता है। 

इस संबंधी कार्रवाई करते हुए जब थाना सिटी प्रमुख राजबीर सिंह के नेतृत्व में एस.आई. शगन सिंह की तरफ से पुलिस पार्टी समेत छापा मारा गया तो उक्त आरोपी को 4 लाख 65 हजार रुपए की जाली करंसी जिसमें 500 और 2000 रुपए के जाली नोट शामिल हैं, बरामद करके गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक छानबीन से पता लगा है कि इस आरोपी ने नोटबंदी के बाद नई करंसी आने के समय पर उक्त जाली करंसी मार्क ीट में उतारने के लिए छापी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करके और पूछताछ जारी है।


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!