बठिंडाः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, आधा दर्जन घायल

Edited By Mohit,Updated: 08 Nov, 2019 09:23 PM

3 women died in road accident

बठिंडा से मानसा जाने वाली सड़क पर देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गई।

बठिंडा (विजय): बठिंडा से मानसा जाने वाली सड़क पर देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गई। जानकारी अनुसार तलवंडी रोड स्थित गांव जीवन सिंह वाला स्थित गर्ग धागा फैक्टरी में काम से लौट रही महिलाएं जो क्रूज गाड़ी में सवार थी, बठिंडा के मानसा रोड पुल के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया और पेड़ से टकराने से यह दुर्घटना हुई। 

PunjabKesari

मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गई जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस गाड़ी में सवार महिला सिमरजीत ने बताया कि लगभग 1 दर्जन महिलाएं धागा फैक्टरी से छुट्टी कर वापिस आ रही थी तभी अचानक यह दुर्घटना हई। यह हादसा कैसे हुआ कुछ पता नहीं। मृतक महिलाएं जिनकी पहचान बाकी है। 

PunjabKesari

फैक्टरी की गाड़ी उन्हें अरनीवाला, चक्क अतर सिंह वाला, चन्नू आदि गांवों में छोड़ने जा रही थी। सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि घायल महिलाओं की हालत भी गंभीर बनी हुई है लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही सहारा की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!