गुरदासपुर में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, मरीजों का आंकड़ा 170 तक पहुंचा

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2020 11:02 AM

3 new corona pastient

ज़िला गुरदासपुर में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजीटिव केस सामने आए है।

गुरदासपुरः ज़िला गुरदासपुर में कोरोना वायरस के 3 नए पॉजीटिव केस सामने आए है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार आज आए मरीजों में एक जैतोसरजा से संबंधित पॉजीटिव महिला करीब 58 साल की है, जिसका बटाला में दिल का इलाज चल रहा था और उसे अमृतसर भेज दिया गया था।

दूसरा दीनानगर का है जिसकी उम्र करीब 37 साल है  जो हरियाणा से वापिस लौटा था और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके अलावा ब्यानपुर से संबंधित 72 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका अमृतसर के ई.एम. सी. में इलाज चल रहा है और वहीं उसका टैस्ट भी हुआ है।इसके बाद अब जिले में कुल मरीज़ों की संख्या 170 तक पहुंच गई है। जिनमें से 132 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 3 की मौत हो चुकी है, 13 को घरों में आईसोलेट किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!