विवाह समारोह से लौटते समय दर्दनाक हादसा, 3 की मौत, 2 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Nov, 2019 11:47 AM

3 died and 2 injured in road accident

गांव कोटड़ा कौड़ा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत और 2 के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है।

बालेयांवालीः गांव कोटड़ा कौड़ा के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत और 2 के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। सहारा समाज सेवा के प्रधान संदीप वर्मा ने बताया कि कल शाम रामपुरा-कोटड़ा कौड़ा के नजदीक अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से टकरा गई।

इस टक्कर से बहादर सिंह (36) पुत्र मल्ल सिंह, जग्गा सिंह (40) पुत्र निक्का सिंह, जसविंदर सिंह (27) पुत्र जगसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और हरजिंदर सिंह (30) पुत्र बलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह (35) पुत्र तेजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हरजिंदर सिंह की हालत गंभीर होने से उसे बठिंडा रैफर कर दिया गया, जबकि बलविंदर सिंह सिविल अस्पताल रामपुरा में उपचाराधीन है। गोरतलब है कि पांचों व्यक्ति एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए थे और वापस आते समय यह दर्दनाक हादसा घट गया। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!