Edited By swetha,Updated: 16 Mar, 2019 01:49 PM
पंजाब की खुफिया एजैंसी स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें पुलिस ने बलजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडियां रोड़ अजनाला, जगदेव सिंह जग्गा निवासी गुरु बाबा बकाला साहिब व मनजीत सिंह निवासी...
अमृतसर(संजीव): पंजाब की खुफिया एजैंसी स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें पुलिस ने बलजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूडियां रोड़ अजनाला, जगदेव सिंह जग्गा निवासी गुरु बाबा बकाला साहिब व मनजीत सिंह निवासी झाडूनंगल शामिल है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन व 14 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
ए.आई.जी. सुखमिन्द्र सिंह मान, डी.एस.पी. हरविन्द्रपाल सिंह व डी.एस.पी. गुरिन्द्रपाल सिंह नागरा की अध्यक्षता में पूरे आप्रेशन को दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी विभिन्न गर्म ख्याली सिख संगठनों के साथ जुड़े हुए थे। वह पंजाब में होने वाली उनकी गतिविधियों में हिस्सा लेते थे। यह भी सामने आया है कि पंजाब में बेअदबी करने वाले व हिन्दू शिव सेना के नेता इनके टारगेट पर रहते थे। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश व इंदौर से हथियार लाकर जमा करते थे बहुत जल्द इन्हें हथियार सप्लाई करने वालों की भी निशानदेही की जाएगी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलजीत सिंह बटाला के समीप श्री हरगोबिंद सिंह साहिब का रहने वाला है जो पिछले 4 वर्षों से महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी का काम कर रहा था जो विभिन्न गर्मख्याली सिख संगठनों के साथ जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले वह अजनाला में आकर रहने लगा। तलाशी के दौरान उसके घर से संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है और इनके विदेशों में बैठे आंकाओं का भी पता लगाया जा रहा है।