Edited By Tania pathak,Updated: 08 Nov, 2020 05:46 PM
लड़की के पिता ने बताया कि 2 साल पहले उसकी बेटी ने एक लड़की को जन्म दिया और चार महीने पहले एक लड़के को जन्म दिया परन्तु...
बनूड़ (गुरपाल): थाना बनूड़ अधीन पड़ते गांव फतहपुरगढ़ी की 22 वर्षीय विवाहिता की तरफ से जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक नमिता शर्मा के पिता जगदीश कुमार पुत्र राम मूर्ति वार्ड नंबर 10 बनूड़ ने बताया कि उसकी बेटी नमिता ने तकरीबन 4 साल पहले थाना बनूड़ अधीन पड़ते गांव फतहपुर गढ़ी के निवासी जरनैल सिंह के पुत्र गुरमीत सिंह के साथ लव मैरिज करवाई थी। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद ससुराल परिवार की तरफ से उसकी बेटी को दहेज लाने के लिए तंग-परेशान करना शुरू कर दिया।
लड़की के पिता ने बताया कि 2 साल पहले उसकी बेटी ने एक लड़की को जन्म दिया और चार महीने पहले एक लड़के को जन्म दिया परन्तु उसके बाद भी ससुराल परिवार की तरफ से बेटी पर मारपीट जारी रही और उसे तंग-परेशान किया जाता रहा। आखिर बेटी ने बीते दिनों ससुराल परिवार से तंग आकर कोई जहरीली चीज निगल ली। इस दौरान उसकी भतीजी को ससुराल परिवार का फोन आया कि तेरी बहन नमिता की तबियत ख़राब होने के कारण इसको चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया है। जब वह अपने परिवार समेत वहां पहुंचे तो पता लगा कि उसकी मौत हो गई।
इस मामले के बारे में जब थाना प्रमुख इंस्पेक्टर सुभाष कुमार के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक लड़की के पिता जगदीश कुमार के बयानों के आधार पर मृतक के पति गुरमीत सिंह, जेठ विक्की और सास परमजीत कौर निवासी फतेहपुर गढ़ी खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।