मेले में गए 21 साल के युवक का तेजधार हथियारों से किया कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Tania pathak,Updated: 03 Apr, 2021 01:59 PM

21 year old man who went to the fair was killed with sharp weapons

यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर माता शीतला देवी के मेले में टैटू बनवा रहे नौजवान का तेज़ हथियार से हमला कर कत्ल करने का समाचार मिला है।

बुढलाडा (बांसल): यहां से 5 किलोमीटर की दूरी पर माता शीतला देवी के मेले में टैटू बनवा रहे नौजवान का तेज़ हथियार से हमला कर कत्ल करने का समाचार मिला है। मिली जानकारी अनुसार नानक सिंह (21) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 बुढलाडा के मेले में एक दुकान से टैटू बनवा रहा था कि पीछे से आकर तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से चाकू मार कर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल बुढलाडा में लाया गया और डाक्टरों की तरफ से उसे मृतक घोषित कर दिया गया है।

एस.एच.ओ. सिटी सुरजन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुखपाल सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302, 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी गई है। लाश पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!