दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का हाल बेहाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Dec, 2025 09:34 PM

20 year old youth dies in tragic accident family in distress

दीनानगर से बहरामपुर रोड पर स्थित गाँव इसेपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दीनानगर (हरजिंद्र गोराया) : दीनानगर से बहरामपुर रोड पर स्थित गाँव इसेपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल पठानिया ने बताया कि दीनानगर की तरफ से अपने गाँव इसेपुर लौट रहे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान बहरामपुर की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 20 वर्षीय ध्रुव लाल की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!