फगवाड़ा में 2 दोस्तों की एक साथ हुई सड़क हादसे में मौत

Edited By Mohit,Updated: 17 Jan, 2020 10:51 PM

2 friends died in road accident in phagwara

फगवाड़ा में स्थानीय बंगा रोड़ पर अज्ञात कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो........

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में स्थानीय बंगा रोड पर अज्ञात कैंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक दोस्तों जिनकी पहचान साहिब सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी गांव जस्सोमजारा व किरणदीप पुत्र राज पाल वासी गांव चक्क मंडेर है की लाश को घटनास्थल पहुंची फगवाड़ा पुलिस की टीम ने अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। 

पंजाब केसरी से वार्तालाप करते हुए मृतक दोस्तों के गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों मृतकों में गजब की दोस्ती का जजबा था। दोनों इतने पक्के दोस्त थे कि अपने सब कार्य एक दूसरे के संग होकर ही पूरा किया करते थे। इनकी दोस्ती की मिसाल संबंधित इलाकों में लोगों द्वारा दी जाती रही है। लेकिन किसको मालूम था कि जीवन भर दोस्ती निभाने की बातें करने वाले दोनों मृतक एक साथ एक ही स्थान पर इस भांति मोटरसाइकिल-कैंटर में हुई टक्कर में मारे जाएंगे। 

लोगों ने कहा कि दोनों मरते दम तक एक साथ रहे हैं और दोनों की मौत भी मौके पर हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने हादसे का कारण बने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत पुलिस केस दर्ज कर लिया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक पुलिस ने दोनो मृतक दोस्तो की लाशो को इनके संबंधित परिजनो के हवाले कर दिया है। पुलिस तफ्तीश का दौर जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!