खाना खाकर लौट रहे व्यक्तियों के साथ दर्दनाक हादसा, मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2024 01:31 PM

2 died in tragic accident

स्थानीय मंडी के 2 व्यक्तियों की चंडीगढ़ में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

तपा मंडी : स्थानीय मंडी के 2 व्यक्तियों की चंडीगढ़ में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार दिलप्रीत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह और रघवंश सिंह उर्फ राजा पुत्र नरंजन सिंह ढिल्लों निवासी तपा कई वर्षों से पूर्व मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के भाई के यहां काम करते थे। गत रात 10 बजे के करीब जब वह खाना खाकर अपनी कोठी वापिस लौट रहे थे तो चंडीगढ़ सेक्टर 79 की लाइट बंद होने के कारण दूसरी ओर से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से स्कोडा गाड़ी में सवार रघवंश सिंह और दिलप्रीत सिंह की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।          

दूसरी ओर इस हादसे के बारे में जब पता चला को शोक की लहर दौड़ गई। तपा से परिजन व दोस्त घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों मृतक युवक अपने पीछे 2-2 बच्चे छोड़ गए हैं। मृतक रघवंश सिंह का बेटा विदेश है जिस कारण अंतिम संस्कार देर से किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!