पुलिस कर्मी से हाथापाई करने के आरोप में 2 गिरफ्तार, 2 फरार

Edited By Des raj,Updated: 26 Aug, 2018 07:26 PM

2 absconding 2 arrest for grapple with police personnel

थाना सिटी पुलिस फाजिल्का ने स्थानीय बांसल स्वीट्स हाऊस फाजिल्का के निकट पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करने संबंधी 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 व्यक्ति भागने में सफल हो गए।

फाजिल्का(नागपाल): थाना सिटी पुलिस फाजिल्का ने स्थानीय बांसल स्वीट्स हाऊस फाजिल्का के निकट पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई करने संबंधी 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 व्यक्ति भागने में सफल हो गए।

पुलिस को दिए बयान में ए.एस.आई. करनैल सिंह ने बताया कि वह गत दिवस किसी कार्य के लिए बाजार गया था और स्थानीय बांसल स्वीट हाऊस के निकट साजन बजाज उर्फ शमी वासी मलोट रोड फाजिल्का, सुनील कुमार उर्फ टिक्कन, नितिन कुमार उर्फ सोनू तथा काऊ वासी नई आबादी फाजिल्का ने उसके वर्दी में होने के बावजूद उसके साथ हाथापाई की। जिस पर पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ टिक्कन व काऊ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए। पुलिस ने अब जांच-पड़ताल करने के बाद उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!