दिन दहाड़े पिस्तौल की नोक पर 17 साल की लड़की अगवा, सदमे में परिवार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2020 10:50 AM

17 year old girl kidnapped at pistol tip

डी.एस.पी. महेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उगरा गांव में 6 युवकों ने गोलियां चला कर लोगों को डराकर लड़की को अगवा........

दोरांगला/गुरदासपुर(नन्दा, हरमन): पुलिस थाना दोरांगला के अधीन आते गांव उगरा में 6 हथियारबंद युवकों ने दिन-दहाड़े एक घर से पिस्तौल की नोक पर 17 साल की लड़की को अगवा कर लिया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख मनजीत कौर और पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर सारी स्थिति का जायजा लिया, जिसके बाद डी.एस.पी. महेश सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सारी जानकारी हासिल की।

डी.एस.पी. महेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उगरा गांव में 6 युवकों ने गोलियां चला कर लोगों को डराकर लड़की को अगवा किया है। उक्त लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। लड़की के पिता के बयानों के अनुसार पुलिस ने गांव खरल और लखणपाल के 2 व्यक्तियों सहित करीब 6 युवकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है। इस मामले की जांच जारी है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़की को अगवा क्यों किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!