बड़ी खबरः पाक से लौटे सिख श्रद्धालुओं के 100 लोग Positive, नहीं किया गया Quarantine

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2021 02:16 PM

100 people of sikh devotees returned from pak positive

खालसा साजना दिवस (बैसाखी) मनाने के लिए पाकिस्तान गए सिख जत्थे में 100 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जत्था आज ही सुबह लाहौर से वापिस लौटा है

अमृतसर (सुमित): खालसा साजना दिवस (बैसाखी) मनाने के लिए पाकिस्तान गए सिख जत्थे में 100 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जत्था आज ही सुबह लाहौर से वापिस लौटा है।

एयरपोर्ट पर इनका आर.ए.टी. और आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट किए गए, जिसमें से 100 लोग कोरोना पॉजिटिव पाएगए है। खास बात यह है कि जत्थे में 816 लोग शामिल थे, जिनमें से अभी तक 300 लोगों के ही टैस्ट किए गए है, जिनमें से 100 लोग पॉजिटिव पाए गए है। सहायक सिविल सर्जन ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि उक्त जत्था 12 अप्रैल को पाक के लिए रवाना हुआ था। यह बात भी जिक्रयोग्य है कि इन लोगों की फिलहाल क्वारंटाइन नहीं किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!