पठानकोट में आज 10 घंटे का बिजली कट, शाम 6 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

Edited By Vatika,Updated: 03 Nov, 2026 09:30 AM

10 hour power cut in pathankot today

पठानकोट शहर और आसपास के इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को आज..

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट शहर और आसपास के इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को आज लंबे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग की ओर से 132 केवी सब-स्टेशन और पावर हाउस सहित जिले के विभिन्न फीडरों की जरूरी मरम्मत और रखरखाव के कार्य के चलते शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस दौरान करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों को अपने रोजमर्रा के काम पहले ही निपटाने होंगे। विभाग के अनुसार, फीडरों की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!