सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत

Edited By Mohit,Updated: 08 Nov, 2018 04:22 PM

two persons died in road accidents

दो अलग-अलग जगह पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत व दो लोगों के घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। थाना खेड़ी गंडियां में यूपी वासी ने नेसई मिश्रा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन उसका भाई गांव भदक के पास पैदल जा रहा था।

राजपुरा (चावला, निर्दोष): दो अलग-अलग जगह पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत व दो लोगों के घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। थाना खेड़ी गंडियां में यूपी वासी ने नेसई मिश्रा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते दिन उसका भाई गांव भदक के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसके भाई छोटे मिश्रा की मौत हो गई। 

इसी प्रकार पीर कॉलोनी नीलपुर वासी हरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की कल देर सुबह उसका भाई दर्शन सिंह और उसका चाचा अजैब सिंह अपने स्कूटर पर गांव नीलपुर स्टेडियम के पास अपने दोस्त दीदार सिंह के पास खड़े थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में दर्शन सिंह की मौत हो गई और बाकी लोगों को चोटें लगी। दोनों मामलों में पुलिस ने इन कारों के अज्ञात ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!