पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2026 04:06 PM

woman arrested with drugs pills

थाना औड़ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड़ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव औड़ से गरचा होते हुए बहादरपुर तथा गढ़पधाना की ओर जा रहे थे कि पुराने ईटें वाले भट्ठें के नजदीक सुआ नहर के पास पहुंचे तो सामने की साइड से एक एकटिवा सवार महिला बहादरपुर की ओर आ रही थी जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा एक सफेद लिफाफा नीचे फैंक कर एकटिवा को वापिस मोड़ने का प्रयास करने लगी।

जिसे महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से रोक कर जब फैके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान हरजिन्दर पाल कौर पुत्री दीदार सिंह निवासी गांव गढ़पधाना थाना औड़ के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!