पराली को आग लगाने के आरोप, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2024 05:54 PM

stubble burning case

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने पराली को आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (मनोरंजन): थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने पराली को आग लगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ फट्टी बसता चौक नवांशहर में मौजूद था कि वहां आकर उन्हें किसी ने सूचना दी कि गांव पन्नू माजरा में किसी व्यक्ति ने पराली को आग लगाई हुई है। इससे हवा में प्रदूषण पैदा हुआ है। यह मानव जीवन व जीव जंतुओं के जीवन के लिए खतरा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर करीब एक एकड़ में धान की पराली को आग लगाए हुए देखा। इस पर पुलिस ने कारवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर के आदेशों की उल्लघना के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!