हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2024 05:23 PM

person arrested with heroin

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जसवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में सी.आई.ए. स्टाफ से बाइपास महालों से होते हुए लंगडोआ की ओर जा रही थी।

इस दौरान लीचिया वाले बाग के नदजीक एक अधेड आयु का व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से प्लास्टिक का लिफाफा निकाल कर घास में फैंक कर बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। इंस्पेक्टर अवतार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

इंस्पेक्टर अवतार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोम नाथ उर्फ सोमा पुत्र जीतराम निवासी लंगडोआ को तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस. के 5 मामले दर्ज है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!