मोटरसाइकिल व कार की टक्कर, 4 घायल

Edited By Kalash,Updated: 09 Feb, 2023 10:39 AM

motorcycle and car collision 4 injured

थाना काठगढ़ के अधीन पड़ते काठगढ़-रत्तेवाल मोड के मुख्य मार्ग पर ब्रीजा कार-बुलेट की टक्कर होने के चलते 4 लोगों के घायल होने की सूचना

नवांशहर/ काठगढ़ : थाना काठगढ़ के अधीन पड़ते काठगढ़-रत्तेवाल मोड के मुख्य मार्ग पर ब्रीजा कार-बुलेट की टक्कर होने के चलते 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा बाबा टिब्बी साहिब काठगढ के मुख्य सेवादार साई काले शाह जो अपनी ब्रीजा कार में अन्य नौजवानों के साथ काठगढ की ओर जा रहे थे कि मार्ग में बबलू बोडी मेकर की वर्कशाप के नजदीक उनकी कार तथा बुलेट मोटरसाइकल में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार वृक्षों तथा सीमैंट के पिल्लरों से टकराती हुई खेतों में गिर कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते बुलेट सवार चंदन पुत्र वासुदेव निवासी काठगढ तथा कार में सवार साई काले शाह उनके साथ पिछली सीट पर बैठे 2 नौजवानों सहित चारों लोग हादसे में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार साई काले शाह तथा मोटरसाइकिल सवार चंदन के गंभीर चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को राहगीरों की ओर से उपचार के लिए बलाचौर के सिविल अस्पताल में भेजा गया, परंतु उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!