Edited By Kalash,Updated: 28 Jul, 2022 10:33 AM
आज सायं लगभग 6 बजे हुई तेज वर्षा के कारण जहां पूरा शहर जलमगन हो गया
रूपनगर (कैलाश): आज सायं लगभग 6 बजे हुई तेज वर्षा के कारण जहां पूरा शहर जलमगन हो गया और लोगों के घरों में पानी घुस गया, वहीं पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी अनुसार आज दिनभर गर्मी के बाद सायं 6 बजे के करीब तेज वर्षा शुरू हो गई जिससे शहर के अस्पताल मार्ग, प्रीत कालोनी, पब्लिक कालोनी, चोआं मोहल्ला, गांधी स्कूल मार्ग, शनिदेव मंदिर, ज्ञानी जैल सिंह नगर, मल्होत्रा कालोनी, दशमेश नगर के अधिकतर हिस्सों में भारी मात्रा में पानी भर गया।
तेज वर्षा के कारण पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों का घरों से निकलना तथा मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया। तेज पानी के कारण रमालीला ग्राऊंड मार्ग पर कुछ लोगों के दोपहिया वाहन भी बंद होते देखे गए जिससे उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज अधिकतर तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। तेज पड़ी वर्षा के कारण लोगों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here