गहरी धुंध का प्रकोप जारी, बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर

Edited By Kalash,Updated: 18 Dec, 2025 06:00 PM

dense fog in punjab

वीरवार को करीब पूरा दिन ही सूरज देवता के दर्शन नही हुए।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर तथा आसपास के क्षेत्रों में आज लगातार गहरी धुंध का प्रकोप जारी रहा। वीरवार को करीब पूरा दिन ही सूरज देवता के दर्शन नही हुए। इसके चलते पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हुए।

सुबह 7 बजे शहर के मुख्य तथा लिंक मार्गों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा हैड लाइटों के सहारे सफर को आगे बढ़ाना पड़ा। यहां वर्णनीय है कि मौसम विभाग केन्द्र द्वारा पंजाब में आगामी घंटों के लिए घने कोहरे (धुंध) का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी घनी धुंध का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है।

आज दिन भर धूप निकलने से बढ़ी हुई ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग आग का सहारा लेते देखे गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 11 तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री नोट किया गया। अगले दिनों में न्यूनतम तापमान के 7 डिग्री जाने का अनुमान है जिससे ठंड का प्रकोप ओर भी बढ़ेगा। सुबह तथा देर रात के समय में विजिबिलिटी के कम रहने दी संभावना है जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से गर्म कपड़ों, हीटर, कोयले की भट्ठियों की खरीददारी में तेजी आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!