पुलिस की कार्रवाई, नशीली गोलियों के साथ महिला सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 06 Nov, 2024 05:55 PM

2 including a woman arrested with drugs pills

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 90 नशीली गोलियों के साथ एक महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 90 नशीली गोलियों के साथ एक महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर महिन्दर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. बलवीर सिंह की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में नवांशहर से गांव गुजरपुर की ओर जा रही थी कि गुजरपुर के शमशान घाट के नजदीक सामने की ओर से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा मोमी लिफाफा सड़क पर फैंक कर बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 70 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गौरव निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना बहराम की पुलिस ने 20 नशीली गोलियों सहित एक महिला जिसकी पहचान रज्जी निवासी गांव जडियाला थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ए. नंदलाल ने बताया कि ए.एस.आई. जसविन्दर सिंह की पुलिस पार्टी गश्त करते हुए जब टी-पॉईंट बहराम पहुंची तो सामने की ओर से पैदल आ रही एक महिला पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक लिफाफा जमीन पर फैंक दिया। महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से उक्त महिला को काबू करके जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!