Big Breaking : अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया पंजाब पुलिस का बयान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Apr, 2023 08:49 AM

punjab police statement after amritpal s arrest

जानकारी के अनुसार अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आया है।

पंजाब डैस्क: 36 दिनों की फरारी के बाद आखिरकार 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बात की जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने दी है।

जानकारी के अनुसार अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया है। 18 मार्च 2023 से वह फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन अमृतपाल चलाया गया था जिसके तहत अमृतपाल के संगठन 'वारिस पंजाब दे' के कई समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन अमृतपाल बच निकला था। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल और उसके समर्थकों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले, अशांति फैलाने आदि कई आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

PunjabKesari

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने, झूठी खबरें न फैलाने, पहले पुष्टि करने और फिर आगे जानकारी सांझा करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आगे की जानकारी उनके द्वारा बाद में सांझा की जाएगी। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया है। उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल सिंह मोगा के एक गुरुद्वारा में छिपा हुआ था और वहां के ग्रंथी ने इसकी सूचना दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!