तिहाड़ जेल पहुंची पंजाब पुलिस, पंजाब लाए जाएंगे मूसेवाला के शूटर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 07:21 PM

punjab police reached tihar jail

मूसेवाला कत्लकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

चंडीगढ़ : मूसेवाला कत्लकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद मूसेवाला के कातिलों प्रियवर्त फौजी व कशिश को पंजाब लाया जाएगा, जिसके लिए पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल पहुंच गई है। अब मूसेवाला के शूटरों को मानसा लाया जाएगा, जहां पर उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी। दोनों शार्प शूटर्स प्रियवर्त फौजी और कशिश को पुलिस पंजाब लाने जा रही है, जिसके लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच चुकी है। ये आरोपी इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

वहीं मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंकित सेरसा ने हत्या के वक्त दोनों हाथ में गन लेकर मूसेवाला को गोलियां मारी थीं। यह उसका पहला मर्डर था। हत्या के वक्त वही मूसेवाला के सबसे करीब गया था। यही नहीं, उसने एक फोटो भी खिंचवाई, जिसमें बुलेट (कारतूस) से सिद्धू मूसेवाला लिखा है और वह पीछे बैठकर हत्या के संकेत दे रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!