Edited By Urmila,Updated: 20 Sep, 2023 07:18 PM

: रैपर सिंगर शुभ को लेकर अहम खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: रैपर सिंगर शुभ को लेकर अहम खबर सामने आई है। शुभ का इंडिया कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। बता दें कि पंजाबी सिंगर शुभ पर खालिस्तान का समर्थन देने का आरोप लगा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि शुभ ने भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर पोर्ट किया। दरअसल, रैपर शुभ ने कुछ दिनों पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इस पोस्ट में भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को गायब दिखाया गया था।
आपको बता दें कि मुंबई में शुभ का 23 से 25 सिंतबर तक शो था, इसके बाद वह 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ व 7 अक्तूबर को लुधियाना आ रहा था लेकिन उसके आने से पहले ही युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा मुंबई में प्रदर्शन कर शुभ के शो के पोस्टर फाड़े दिए। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई पुलिस से मांग की थी कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए। गौरतलब है कि बोट-स्पीकर कंपनी मुंबई ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here