Farmer Protest: अमित शाह से मिले पंजाब के भाजपा नेता

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Jan, 2021 10:39 AM

bjp leader of punjab meets amit shah

बोले- सरकार चाहती है समाधान लेकिन किसानों की मंशा कुछ और

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): किसानों के आंदोलन के 43 दिन खिंच जाने के बाद पंजाब भाजपा के नेताओं की परेशानी और बढ़ने लगी है। वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर पंजाब भाजपा के कुछ नेताओं ने बात की और हालात के जल्द समाधान का आग्रह किया।

सरकार और किसानों के बीच शुक्रवार को प्रस्तावित 8वें दौर की वार्ता से पहले पंजाब भाजपा के इन नेताओं की शाह से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, आंदोलनरत किसानों ने पंजाब में भाजपा नेताओं का बहिष्कार कर रखा है और उनके घरों के सामने कूड़ा तक डाल रहे हैं। इस आंदोलन से पंजाब में जिस तरह का माहौल बन रहा है, वह भाजपा को सियासी तौर पर काफी नुक्सान पहुंचाता दिख रहा है। इन्हीं चिंताओं को लेकर पंजाब भाजपा के नेता हरिजीत ग्रेवाल और पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी ने वीरवार को अमित शाह से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ने राज्य के हालात पर शाह से चर्चा की। 

ग्रेवाल ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर ही चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार इस आंदोलन को खत्म करना चाहती है, इसीलिए लगातार वार्ता कर रही है लेकिन लगता है कि किसानों की मंशा कुछ और है। किसान आंदोलन को खत्म नहीं करना चाहते। 

बाबा लक्खावाल ने की मध्यस्थता की पहल 
नानकसर गुरुद्वारे के प्रमुख बाबा लक्खावाल ने किसानों और सरकार के बीच मध्यस्थता की पहल की है। बाबा लक्खावाल ने वीरवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।

तोमर से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल
हरियाणा के पूर्व विधायक नरेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा कर दिल्ली पहुंचे किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर से मुलाकात कर तीनों नए कृषि कानूनों का समर्थन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!