पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस अदाकार की हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Nov, 2021 11:49 AM

big blow to punjabi film industry this actor died

पंजाबी फिल्मी जगत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार......

चंडीगढ़(दलजीत बेदी): पंजाबी फिल्मी जगत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार काका कौतकी की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि उन्होंने बहुत-सी पंजाबी फिल्मों में अदाकारी की है। इनकी मौत से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजे उनका संस्कार खरड़ के रामबाग में किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने पंजाब को विरोधी दलों के लिए बना दिया अग्निपथ, कैप्टन को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

बता दें कि काका कौतकी ने कई पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना योगदान दिया है। उन्हें आखिरी बार एमी विर्क और सोनम बाजवा के साथ पुआड़ा फिल्म में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाते देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने सुफना, सुरखी बिंदी, गुडियां पटोले, किस्मत-2 आदि कई अन्य फिल्मों में भी अदाकारी की है। उनके निधन पर पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!