मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत

Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2023 06:03 PM

motorcycle and tractor collision one dead

थाना बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव हरीएवाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल चालक सेवक सिंह की मौत होने का पता लगा है

मोगा (आजाद): थाना बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव हरीएवाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल चालक सेवक सिंह की मौत होने का पता लगा है। 

इस संबंध में पुलिस द्वारा जगतार सिंह के बयानों पर ट्रैक्टर चालक बलजिन्द्र सिंह निवासी गांव नाथेवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में जगतार सिंह ने कहा कि वह अपने पिता सेवक सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव भलूर से हरीएवाला को जा रहा था तो रास्ते में कथित आरोपी ट्रैक्टर-ट्राला चालक ने जिस में रेत भरा हुआ था। उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गए तथा उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सहायक थानेदार सिकंदर सिंह ने कहा कि सेवक सिंह की लाश को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!