Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2026 04:42 PM

मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल बलजीत सिंह ने गत रात्रि दम तोड़ दिया। इ
मोगा (आजाद): मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर गत 30 सितम्बर को सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह 53 निवासी गांव महेशरी तथा वकील सिंह निवासी गांव कालिएवाला बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा।
इस मामले की जांच कर रहे थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल बलजीत सिंह ने गत रात्रि दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के भाई जगजोत सिंह के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here