बिजली की तारों में फंसे पक्षी को छुड़वाने पहुंचे मजदूर को लगा करंट, हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 07 Oct, 2026 04:28 PM

electric shock incident

खेत में काम कर रहे एक मजदूर रंजीत कुमार निवासी बिहार हाल गांव राऊके कलां ने बिजली की तारों में फंसे एक पक्षी को तड़पते देखा

मोगा (आजाद): थाना बधनीकलां के अंतर्गत पड़ते गांव राऊके कलां में उस समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जब खेत में काम कर रहे एक मजदूर रंजीत कुमार निवासी बिहार हाल गांव राऊके कलां ने बिजली की तारों में फंसे एक पक्षी को तड़पते देखा, तो वह तुरंत नीचे से बिजली का स्विच बंद करके पक्षी को छुड़वाने के लिए बिजली के खंभे के ऊपर जा चढ़ा और जैसे ही उसने अपने हाथ से पकड़कर फंसे हुए पक्षी को खींचने का प्रयास किया, तो वह बिजली करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बधनीकलां के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर रंजीत कुमार करीब 5 साल से गांव के किसान इंद्रजीत सिंह के पास काम करता था और परिवार सहित गांव में ही रहता था। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर गांववासियों तथा मजदूरों में भारी शोक पाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले की जांच सहायक थानेदार अमरपाल सिंह द्वारा की जा रही है। इस संबंध में मृतक के पिता मुकेशर दास के बयानों पर अ.ध. 194 के तहत कार्रवाई करने के तहत सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपा गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!