बुजुर्ग पिता ने गहने गिरवी रख जुटाए थे 1 लाख रुपए, बेटे को विदेश भेजने से पहले ही रास्ते में हुए गुम और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 04:50 PM

moga police found and returned 1 lakh

थाना सदर के अधीन पड़ते गांव साफूवाला निवासी बुजुर्ग जंग सिंह जो पुर्तगाल रहते अपने बेटे को पैसे भेजने के लिए अपने सोने के गहने रखकर सुनार से एक लाख रुपए लेकर आया था

मोगा (आजाद): थाना सदर के अधीन पड़ते गांव साफूवाला निवासी बुजुर्ग जंग सिंह जो पुर्तगाल रहते अपने बेटे को पैसे भेजने के लिए अपने सोने के गहने रखकर सुनार से एक लाख रुपए लेकर आया था, रास्ते में गिर पड़े थे, थाना सिटी मोगा द्वारा एक घंटे के अंदर ढूंढकर उसके हवाले किए गए।

जानकारी देते डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर की अगुवाई में जब मुख्य मुंशी दिलराज सिंह द्वारा अपने साथियों राहुल तथा मनप्रीत सिंह के साथ इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला तथा उनको बुजुर्ग जंग सिंह से पता लगा कि वह ऑटो में जा रहा था, जब वह उतरा, तो उसके पैसे कहीं गिर पड़े थे, जिस बारे मुझे पता नहीं लग सका।

इसी दौरान पुलिस मुलाजिमों द्वारा ऑटो चालक की तलाश करके उसको जा ढूंढा तथा चालक ने बताया कि वह 2 महिलाओं को गांव चुप्पकीती छोड़कर आया था, जो इस बुजुर्ग के साथ ऑटो में सवार थे, जिस उपरांत वह तुरंत गांव चुप्पकीती जा पहुंचे तथा उन्होंने महिलाओं की तलाश कर ली तथा उनसे एक लाख रुपए भी बरामद कर लिए।

उन महिलाओं ने कहा कि हमें तो गिरे पड़े मिले थे, जिस कारण हमने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी तथा यह सोचा कि यदि किसी के होंगे, तो वह अपनी निशानी बताकर ले जाएगा। इस उपरांत बुजुर्ग द्वारा उनको माफ कर दिया गया तथा पुलिस द्वारा उनसे एक लाख रुपए हासिल करके जंग सिंह के हवाले किए।

और ये भी पढ़े

    बुजुर्ग जंग सिंह ने मोगा पुलिस का धन्यवाद करते कहा कि जिस तरह मेरी थाना सिटी मोगा के मुख्य मुंशी दिलराज सिंह तथा उसके साथियों ने पैसे ढूंढने में जो मदद की मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को उक्त मुलाजिमों को विशेष ईनाम से सम्मानित करने की विनती भी की।

    अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


     

    Related Story

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!