मशीन की चपेट में आने से वर्कर की मौत, 5 महीने पहले ही हुआ था विवाह

Edited By Mohit,Updated: 17 Jan, 2020 10:28 PM

worker s death

पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते गांव आज एक फैक्टरी में हुए हादसे में एक नौजवान की........

खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते गांव आज एक फैक्टरी में हुए हादसे में एक नौजवान की मशीन की चपेट में आने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां आज पोस्टमार्टम के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार आज जब बौबी सिंह 23 ड्यूटी के दौरान मशीन पर काम कर रहा था तो अचानक मशीन में जैसे ही कुछ तकनीकी खराबी आई तो उसे ठीक करते समय उसका स्वैटर मशीन में फंस गया और मशीन ने उसे अपने चपेट में ले लिया हालांकि कुछ लोगों ने उसकी सहायता करनी चाहिए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बौबी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। एक अन्य मिली जानकारी के अनुसार मृतक की लगभग पांच महीने पहले शादी हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!