शादी के 5 वर्ष तक बच्चा न हुआ तो पति ने गला दबाकर मार दी पत्नी

Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2019 10:58 AM

murder case

शादी के 5 वर्षों बाद भी बच्चा न होने पर पति ने चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आत्महत्या का रूप दे दिया।

लुधियाना(ऋषि): शादी के 5 वर्षों बाद भी बच्चा न होने पर पति ने चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आत्महत्या का रूप दे दिया। पहले थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने इस मामले में धारा-174 की कार्रवाई की थी लेकिन परिजनों के यू.पी. से आने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी जनकपुरी के इंचार्ज ए.एस.आई. राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जगदंबे (28) के रूप में हुई है जो प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ सास कुसुमा देवी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशु की शादी लगभग 5 वर्ष पहले उक्त आरोपी के साथ की थी। चाहे उनकी तरफ से बेटी को शादी में हर चीज दी गई लेकिन फिर भी कुछ समय बाद ही बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लग पड़ा। कई बार उक्त आरोपी ने माफी मांगी और बेटी को अपने घर ले गया। वहीं उनके कोई बच्चा नहीं था जिसके चलते पति की तरफ से काफी परेशान किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि गत 30 अगस्त को उन्होंने बेटी को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

जब दामाद के नंबर पर फोन किया तो उसने आत्म हत्या की जानकारी दी। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर उनके पास यू.पी. आने की बात कही लेकिन उसने रिश्तेदारों को गुमराह कर दिया और शव यू.पी. ले जाने के बहाने अंतिम संस्कार कर दिया जिस पर उन्हें शक हुआ और लुधियाना आकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों से मौत का कारण स्पष्ट किया जा रहा है। वहीं जिस कमरे में फंदा लगा आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है, वहां पर कोई भी जगह नहीं है जिससे लटककर आत्महत्या की जा सके। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!