Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2022 10:29 PM
महानगर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लुधियाना (सहगल): महानगर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 16 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 8 दूसरे जनवादी से संबंधित हैं। आज 12 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 189 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110516 हो गई है, जबकि बाहरी जिलों आदि के मरीजों की संख्या 14834 पहुंच गई है। 13 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें से 6 जिले के रहने वाले हैं। आज लैब में 4189 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिव मरीजों की दर कम होकर 0.38 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार होने के कारण ज्यादा एक्टिविटी नहीं हुई कल पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहले से बढ़कर सामने आ सकती है।