अढ़ाई करोड़ की हैरोइन बरामद, तस्कर साथी सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2019 11:09 AM

heroin recovere

एस.टी.एफ. की लुधियाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को अढ़ाई करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

लुधियाना(अनिल): एस.टी.एफ. की लुधियाना टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को अढ़ाई करोड़ की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधी आज एस.टी.एफ. लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के मुखबिर खास ने सूचना दी कि 2 तस्कर हैरोइन की खेप लेकर जमालपुर कालोनी से आ रहे हैं, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करतेे हुए व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर आते हुए चैकिंग के लिए रोका। 

जब पुलिस ने उक्त दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 455 ग्राम हैरोइन, एक इलैक्ट्रोनिक्स कांटा व 70 खाली लिफाफे बरामद किए। पुुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी पहचान वरिन्द्र ठाकुर विक्की (40) पुत्र बनारसीदास वासी किराएदार बेअंत कालोनी 33 फुटा रोड मुडियां कलां व विक्रम सिंह 33) पुत्र वासी जमालपुर कालोनी लुधियाना के रूप में की गई है। इनके खिलाफ एस.टी.एफ. मोहाली पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!